• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बजाज एकेडमी व किंडरगार्टन विंग का भव्य वार्षिकोत्सव

बजाज एकेडमी व किंडरगार्टन विंग का भव्य वार्षिकोत्सव


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

बजाज एकेडमी व किंडरगार्टन विंग का भव्य वार्षिकोत्सव, क्विज व पारिवारिक प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साहमीरजापुर। विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर परिसर में बजाज एजुकेशनल सोसाइटी की दो शाखाओं—बजाज एकेडमी एवं किंडरगार्टन विंग—का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। “आनन्दम” नाम से मनाए गए इस समारोह में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता, दादा-दादी तथा नाना-नानी के साथ विभिन्न पारंपरिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायक पात्रों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों और परिजनों की संयुक्त भागीदारी ने पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी सहयोग का प्रभावी संदेश दिया।वार्षिकोत्सव की एक प्रमुख कड़ी के रूप में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्रों के साथ-साथ दादा-दादी और नाना-नानी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, खेल, भारतीय संस्कृति एवं समसामयिक विषयों से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए, जिससे प्रतिभागियों में ज्ञानवर्धन के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित हुई।समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों और अभिभावकों के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलों के स्टॉल लगाए गए। साथ ही खाने-पीने के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर ज्योति बजाज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ पारिवारिक सहभागिता को मजबूत करने में सहायक होते हैं। उन्होंने अभिभावकों, छात्रों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .