
गुड वर्क : किरतपुर पुलिस ने पांच अभियुक्तों को चोरी के समान सहित किया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
भिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम
कमलेश पाण्डेय
8382048247
बिजनौर/किरतपुर। जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के कुशल निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना किरतपुर पुलिस ने बीएनएस से संबंधित 05 अभियुक्तगण को विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किये गये सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त राहुल व शिवा ने बताया कि वे मिलकर मोटरसाइकिल चोरी व घरों में सेंध लगाकर चोरी करते थे। उन्होंने बताया कि लगभग 03 माह पूर्व मौज्जमपुर बैंक से तथा 15 दिन पूर्व रायपुर से 02 मोटरसाइकिलें चोरी कर साथी अभियुक्त आकाश, जिसकी बिजनौर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, को बेच दी थीं। चोरी की मोटरसाइकिलें अभियुक्त आकाश द्वारा आगे अभियुक्त मोनू को बेच दी जाती थीं।
अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उन्होनें थाना मंडावर क्षेत्र के बाला-बाली गांव स्थित शराब के ठेके से 15 पाउच देशी शराब व आरएस6,000/- चोरी किए थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सैदपुरी गांव के एक घेर से सरिया तथा ग्राम मोचीपुरा के पास खड़े ट्रक से 02 बैंटरे, 01 सेल्फ और एक डीजल कैन चोरी की थी। इस ट्रक चोरी में उनके साथ बाल अपचारी अभियुक्त भी शामिल था। अभियुक्त राहुल ने बताया कि उसकी व अभियुक्त शिवा की मुलाकात पूर्व में मुजफ्फरनगर जेल में अभियुक्त सूरज से हुई थी, जो जेल से छूटने के बाद उनके साथ आगे चोरी की योजना बना रहा था। अभियुक्त आकाश ने स्वीकार किया कि वह लालच वश चोरी की मोटर साइकिलें खरीदकर उन्हें काटकर मोटरसाइकिल-ठेला बनाता था और पहचान छुपाने हेतु चेसिस व नंबर प्लेट बदल देता था। अभियुक्त आकाश व मोनू ने यह भी बताया कि उन्होनें एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दी थी।
थाना किरतपुर पर पंजीकृत बीएनएस से संबंधित चोरी किए गए सरिया को बेचकर प्राप्त धनराशि में से शेष आरएस2200 शिवा से तथा आरएस1500 राहुल से बरामद किए गए। संबंधित ट्रक से चोरी की गई बैटरी एवं वायरिंग बेचकर प्राप्त धन में से शेष आरएस 1500 नगदी अभियुक्त राहुल से, आरएस 1300 नगदी अभियुक्त शिवा से तथा आरएस1200 नगदी बाल अपचारी अभियुक्त से बरामद किए गए। थाना मंडावर पर पंजीकृत बीएनएस से संबंधित चोरी की गई देशी शराब की पैटी, 12 बीयर कैन तथा कुल आरएस2000 नगदी (जिसमें आरएस1200 अभियुक्त राहुल नगदी से व आरएस800 नगदी अभियुक्त शिवा से) बरामद की गयी। थाना किरतपुर पर पंजीकृत बीएनएस में अभियुक्त शिवा, राहुल, मोनू उर्फ अजय एवं आकाश उर्फ वीरेंद्र द्वारा चोरी की गई बाइक को बेचकर प्राप्त शेष धनराशि में से आरएस1000 नगदी अभियुक्त शिवा से तथा आरएस1200 नगदी अभियुक्त राहुल से बरामद की गयी थाना किरतपुर पर पंजीकृत बीएनएस में अभियुक्त शिवा, राहुल, मोनू उर्फ अजय एवं आकाश उर्फ वीरेंद्र द्वारा चोरी की गई बाइक के पार्ट्स, एक रेहड़े में लगा चोरी का इंजन तथा प्राप्त धनराशि में से आरएस1100 नगदी राहुल से, आरएस600 नगदी अभियुक्त शिवा से तथा आरएस1000 नगदी अभियुक्त आकाश से बरामद की गयी। थाना किरतपुर पर पंजीकृत आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त सुरज से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।