• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शादी का झांसा देकर उत्पीड़न का युवती ने लगायाआरोप

शादी का झांसा देकर उत्पीड़न का युवती ने लगायाआरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

युवती की शिकायतऔर एसपी के निर्देश पर मामला हुआ दर्ज*

 

राजगढ़ मीरजापुर प्रयागराज में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही एक युवती के साथ धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने अपने ही क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2022 से प्रयागराज के छोटा बघाड़ा क्षेत्र में रहकर यूपी एसआई भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान अपने क्षेत्र के ही एक युवक से हुई, जिसने प्रयागराज में रहने की व्यवस्था कराने में उसकी मदद की।

 

युवती का आरोप है कि युवक ने विश्वास में लेकर उससे निकटता बढ़ाई और विवाह का आश्वासन दिया। बाद में लंबे समय तक उसका शोषण किया गया। जब युवती ने विवाह की बात दोहराई, तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली और कथित रूप से निजी तस्वीरों और वीडियो को लेकर दबाव बनाने लगा।

 

पीड़िता ने जब यह बात अपने परिवार को बताई, तो उसके भाई ने आरोपी के पिता से संपर्क किया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। युवती का यह भी आरोप है कि शिकायत के बाद उसे और उसके परिवार को धमकियां दी गईं।

 

न्याय के लिए युवती को कई बार पुलिस के पास जाना पड़ा। अंततः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप और जनसुनवाई में दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

इस संबंध में थाना प्रभारी राजगढ़ ने बताया कि मामले की जांच संबंधित उपनिरीक्षक को सौंपी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .