• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में 30 लाख का गांजा जब्तः अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पर मिलते थे 20 हजार रुपए मिर्जापुर पुलिस ने लगभग 30 लाख रुपये का 69.512 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।

मिर्जापुर में 30 लाख का गांजा जब्तः अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पर मिलते थे 20 हजार रुपए मिर्जापुर पुलिस ने लगभग 30 लाख रुपये का 69.512 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

इस मामले में अम्बेडकरनगर निवासी एक अंतर्राज्यीय तस्कर रजनीश द्विवेदी उर्फ लालू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई हुंडई वरना कार भी बरामद की है। यह कार्रवाई 14 नवंबर की रात को अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर समोगरा हाईवे सर्विस लेन के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वरना कार को रोका गया। कार में बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान रजनीश द्विवेदी उर्फ लालू, अम्बेडकरनगर निवासी के रूप में बताई। कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त किया पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर अम्बेडकरनगर ले जा रहा था, जहां सेजहां से इसे मांग के अनुसार विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। उसने यह भी बताया कि गांजे की प्रत्येक खेप के लिए उसे लगभग 20 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने आरोपी रजनीश द्विवेदी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। तस्करी में प्रयुक्त हुंडई वरना कार को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार तस्कर रजनीश द्विवेदी के खिलाफ पहले भी बीएनएस और डीपी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रभारी चौकी बरकछा और उनकी टीम ने अंजाम दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .