• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एक्सयूवी और बोलेरो में भरकर ला रहे थे गांजा, छह गिरफ्तार“

एक्सयूवी और बोलेरो में भरकर ला रहे थे गांजा, छह गिरफ्तार“


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

`

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस ने बिया मोड़ के पास से बोलेरो और एक्सयूवी से ले जाए जा रहे 43 किलो गांजे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों वाहन भी जब्त कर लिए हैं।पिपरी एसओ नागेश सिंह मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर बिया मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो वाहनों को रोका। तलाशी में दो बोरियों में 42 किलो और 1 किलो गांजा पैकिंग की पन्नी में बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये की है।पुलिस ने बोलेरो और महिंद्रा एक्सयूवी-300 को भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवकुमार सिंह उर्फ शुभम (22), नितेश सिंह (21), हंसलाल बिंद (37), सुनील सिंह (32), गौरव (25) और नरेश कुमार उर्फ छेदी (34) शामिल हैं।

इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 1550 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .