• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
24 घंटे में 54 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर

24 घंटे में 54 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

     चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में तीसरे दिन बुधवार को भी कमी जारी रही। 24 घंटे में 54 सेंटीमीटर पानी घटकर 74.620 मीटर पर पहुंच गया। 4.50 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घट रहा है। वहीं, बाढ़ का पानी घटने के साथ अपने पीछे दुश्वारियां भी छोड़ता जा रहा है।बाढ़ का पानी कम होने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं छानबे, कोन, मझवां, सीखड़ और नारायनपुर ब्लाॅक गांवों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कोन ब्लाॅक के हरसिंहपुर, मल्लेपुर, तिलठी, मिश्रधाप के सिवानों में फसलें सड़ने से दुर्गंध उठ रही है।विंध्याचल में पानी उतरने के बाद रामगया घाट, पक्का घाट, दीवान घाट पर सिल्ट और गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पड़री और चुनार क्षेत्र में सिल्ट जमा होने से फिसलन बढ़ गई है। इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .