• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार, 30 हजार रुपये बरामद

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार, 30 हजार रुपये बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। शादी के नाम पर लोगों से अवैध रूप से धन उगाही करने वाले एक संगठित गिरोह का थाना राजगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।थाना राजगढ़ क्षेत्र में आगरा जनपद निवासी मीरा देवी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप था कि नामजद अभियुक्तों ने शादी का रिश्ता तय कराने का झांसा देकर उनसे पैसे की उगाही की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र, रामविलाश, महिमा, रीता, जिऊती और मनीषा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना अजीत है।गिरोह फर्जी दुल्हन और उसके रिश्तेदार बनकर जरूरतमंद लोगों को शादी का झांसा देता था और उनसे पैसे ठगता था। ठगी की रकम को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च किया जाता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से वसूली गई 30 हजार रुपये की राशि बरामद की है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक पुरन्जय चौबे और उप निरीक्षक अनिल सिंह सहित थाना राजगढ़ पुलिस टीम शामिल


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .