
चोपन से डाला तक गूंजा हर हर महादेव का उद्घोष
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247हर महादेव कांवड़ सेवा समिति की ओर से सावन के अंतिम सोमवार को परंपरागत कांवड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चोपन नगर स्थित सोनेश्वर घाट से जल लेकर पदयात्रा करते हुए डाला बाजार स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं।समिति के संयोजक व संरक्षक अनिकेत श्रीवास्तव की देखरेख में निकली कांवड़ यात्रा का आयोजन अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, अंशु पटेल, अवनीश पांडेय, अमित सिंह व रामू गोंड की टीम ने किया। चोपन नगर में महादेव कांवड़ सेवा समिति की ओर से कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था कराई गई थी। मां वैष्णो देवी मंदिर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद व बजरंगी सेठ ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन व नगर वासियों ने फ्लाई ओवर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। अमित मुद्गल, शक्ति, पप्पू विश्वकर्मा, रवि शर्मा, मुन्ना मिस्त्री, रिंकल, अवधेश चौहान, संजय मित्तल, संजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती देवी, भाजपा नेता संतोष कुमार बबलू, विशाल गुप्ता, विनय जायसवाल, गौतम चौधरी व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया और पुष्पवर्षा की। इस दौरान अंजुमन हुसैनी हैदर कमेटी व मानस परिवार ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, प्रशांत पाल, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह पंकज, कोषाध्यक्ष शिवम बरनवाल, विनीत पांडेय, अमित मिश्रा मौजूद रहे