• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विद्युत शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लगभग 3 से 4लाखों रुपए का सामान जला

विद्युत शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लगभग 3 से 4लाखों रुपए का सामान जला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

बिपिन कुमार मिश्रा पिता त्रिदेव नन्दन मिश्रा

 

 

सोनभद्र रावटसगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के बिजपुई 8 जनवरी को बिपिन मिश्रा के घर में मकान में विद्युत शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। मकान में विद्युत शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग की वजह से मकान के अंदर रखा हुआ 3 से 4 लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मकान के अंदर से आग लग जाने के दौरान धुंआ निकलते हुए दिखाई दिया।तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेडियर पुलिस को भी दी।ग्रामीणों ने मकान (घर)के अंदर शार्ट सर्किट हो जाने की वजह से लगे हुए आग पर काबू पाया।जबतक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।तब तक मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अंदर शार्ट सर्किट होने की वजह से मकान के अंदर आग लग जाने की वजह से धूंआ निकलते देख पड़ोसियो ने शोर शराबा कर दिया।ग्रामीण व पडोसियों ने मौके घर पर पहुंचे।घर के अंदर आग लगी देख आग लग जाने की सूचना ग्रामीणो ने अग्निशमन फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों को दी।लेकिन आग लग जाने की जानकारी दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर ही नहीं आई।अग्निशमन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के नही आने पर बिजपुई के ही ग्रामीण लोगों ने मिलकर जैसे तैसे आग बुझाई।घर मे शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग से घर के अंदर रखे फ्रीज, कूलर,वाशिंग मशीन, इनवर्टर बैटरा, गद्दा, पंखा, कुर्सी, एल.ई.डी. टी.वी.,तीन बोरा गेंहू,घर की विधुत केविल,समरसेबिल स्टार्टर,घरेलू सामान,और पन्द्रह हजार छह सौ रुपए की नगदी भी जलकर खाक को गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .