• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शिवद्वार मंदिर के पीछे लगी आग, 25 दुकानें जली

शिवद्वार मंदिर के पीछे लगी आग, 25 दुकानें जली


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

शिवद्वार मंदिर के पीछे लगी आग, 25 दुकानें जली

 

 

कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी गांव में शिवद्वार मंदिर के पीछे मंगलवार देर शाम आग लग गई। आग की जद में आने से करीब 25 दुकानें जल गई। काफी मशक्कत से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग लगने के डेढ़ घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घोरावल शिवद्वार मंदिर के पीछे राजा साहब के बगीचे में 50 से अधिक दुकानें हैं, जिसमें नारियल, पूजा सामग्री, बिसातबाना, खिलौना इत्यादि की दुकानें लगाई गई हैं। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे अबूझ परिस्थितियों में किसी दुकान में आग लग गई। आग फैलने लगी और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सियाराम यादव, प्रधान पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी, शिवराज गिरी, पिंटू गिरी, संजय मोदनवाल, आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने मंदिर में लगे वाटर पंप की मदद से आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।। ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में शिवद्वार, घोरावल नगर, ग्रामीण इलाकों और अन्य स्थानों के निवासी लल्लू बाबा, गोलू पटेल, मुल्लाजी, राकेश, शेखर, संत कुमारी, रामधनी गुप्ता, पप्पू, शिवधनी, अशोक गिरी, छोटे गुप्ता, संजय गुप्ता, हुबलाल समेत करीब दो दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। अनुमान है कि इस घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लोगों का सहयोग किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आग लगने से करीब 25 दुकानों को क्षति पहुंची है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .