• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जाली आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर प्राथमिकी दर्ज

जाली आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर प्राथमिकी दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। फर्जी तरीके से आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छानबे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मौजूदा प्रमुख के पति अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर जालसाजी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

मिर्जापुर। फर्जी तरीके से आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छानबे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मौजूदा प्रमुख के पति अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर जालसाजी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

 

अकोढ़ी गांव निवासी मधुसूदन सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जयपुरिया अपहरण कांड में मुख्तार अंसारी के सहयोगी औ पूर्व ब्लाक प्रमुख अवध राज सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से अलग-अलग पते पर दो आधार कार्ड, लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाया है। बताया कि पप्पू सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने जो पासपोर्ट बनवाया है। उसमें वाराणसी का पता दिया गया है। दो आधार कार्ड में वाराणसी के पांडेयपुर और दूसरा मिर्जापुर के अकाेढ़ी गांव का पता है। शस्त्र लाइसेंस प्रयागराज के पते पर है। फर्जी पासपोर्ट के आधार पर कई बार विदेश जा चुका है। मामले में मधुसूदन सिंह की तहरीर पर विंध्याचल थाने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज हुई है।प्रमुख के परिवार में शादी के दौरान गोली चलने से हुई थी मौत

कटरा कोतवाली क्षेत्र के सरजू उद्यान मैरिज लॉन में 21 नवंबर 2021 को पप्पू सिंह के परिवार की शादी में गोली चलने के दौरान आशीष गुप्ता की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार लाेगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कई शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हुए थे। दो महीने पहले पप्पू सिंह के पुत्र पर भी मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट आदि का मामला प्रयागराज और वाराणसी का है। मामले की जांच के लिए टीम को प्रयागराज और वाराणसी भेजकर जांच कराया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .