
किसान कृषि यंत्र अनुदान को करें ऑनलाइन आवेदन : गिरीश चन्द्र
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो चीफ : रिजवान सिद्दीकी
बिजनौर। उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त सम्मानित किसानों को सूचित करते हुए बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्वर मैकेनाइजेशन, एन०एफ०एस०एम०, एन०एफ०एस०एम०-ऑयल-सीड एवं त्वरित मक्का योजनाओं में जनपद को आवंटित कृषि यंत्रों के आवेदन वर्ष 2024-25 के लिए बुकिंग दिनांक-23 अक्टूबर 2024 रात्रि 12.00 बजे तक की जायेगी। बुकिंग के लिए विभागीय दर्शन पोर्टल न्च्।ळत्प्न्ब्स्ज्न्त्म्ण्ब्व्ड पर कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए टोकन निकाले लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि समस्त प्रकार के कृषि यंत्रों पर अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा कृषक भाई उ०प्र० के किसी भी जनपद के अधिकृत कृषि यंत्र विक्रेता से यंत्र क्रय सकते है। उ०प्र० से अन्य किसी भी राज्य से कृषि यंत्र कय करने पर अनुदान का लाभ देय नही होगा। पति एवं पत्नी में से एक ही व्यक्ति को एक प्रकार के यंत्र पर अनुदान अनुमन्य होगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से निदेशालय स्तर से प्राप्त निर्धारित समय अन्तर्गत किया जायेगा। आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रावर निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। लक्ष्य अवशेष न रहने पर एवं ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले संबंधित किसानों को जमानत धनराशि पंजीकरण में अंकित बैंक खाते में वापस कर दी जायगी। रुपये 0-10001 से 100000 तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू0-2500 होगी। रू0-100000 से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू0-5000 होगी। कृषक बुकिंग करते समय अनुदान संख्या-11 (सामान्य, पिछड़ी), अनुदान संख्या-83 (अनु० जाति) एवं अनुदान संख्या-81 (अनुसूचित जनजाति) अपनी जाति के अनुसार ही अनुदान संख्यावार बुकिंग करें।