• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नदी और गड्ढे में डूबने से किसान और छात्र की मौत

नदी और गड्ढे में डूबने से किसान और छात्र की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

हलिया /मड़िहान। हलिया के सेवटी नदी में मंगलवार की दोपहर भैंस चराने गए किसान की नदी डूबने से मौत हो गई। बुधवार को उसका शव बरामद हुआ। मड़िहान के परसौना गांव में मंगलवार की दोपहर एक छात्र गड्ढे में डूब गया था। जिसका शव देर रात बरामद हुआहलिया के दुर्जनीपुर गांव निवासी किसान विधि नारायण (65) मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए गांव स्थित सेवटी नदी के किनारे गये थे। भैंस चराने के दौरान किसान का पैर सेवटी नदी में फिसल गया। पानी के तेज बहाव में डूबने से किसान की मौत हो गई। परिजन व ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन किए लेकिन किसान का पता नहीं चला। बुधवार सुबह आठ बजे के करीब किसान का शव सेवटी नदी के झाड़ियों में फंसा मिला। मृतक खेती कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि भैंस चराने के दौरान किसान की नदी में डूबने से मौत हो गई हैडूबे किशोर का शव एक किमी दूर बरामद

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी भटेवरा में बने चेक डैम में मंगलवार को स्नान करते समय डूबे किशोर का शव बुधवार की सुबह सात बजे एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लल्ला घाट ग्रीन लैंड कॉलोनी निवासी उत्कर्ष मौर्या (15) अपने साथी दीपक, शौर्य, प्रीतम, आयुष के साथ मंगलवार की दोपहर में भटेवरा विजयपुर मार्ग से छोटी महरानी डेरवा पहुंचा। कर्णावती नदी भटेवरा में बने चेक डैम में उत्कर्ष, दीपक व शौर्य छलांग लगाकर नहाने लगे। नहाते समय तीनों डूबने लगे। वहां मछली के लिए लगी जाल को पकड़ाकर दीपक व शौर्य को तो बचा लिया गया लेकिन उत्कर्ष लापता हो गया। बुधवार की सुबह घटना स्थल से एक किमी दूर उत्कर्ष का शव बरामद हुआ। उत्कर्ष कक्षा नौ का छात्र था


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .