• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खास ठेेकेदार को टेंडर दिलाने पर अधिशासी अभियंता निलंबित

खास ठेेकेदार को टेंडर दिलाने पर अधिशासी अभियंता निलंबित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। 10 लाख की पांच निविदा को ऑफलाइन निकालकर अपने खास ठेकेदार को टेंडर दिलाए जाने के मामले में लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र कांत पांडेय को निलंबित किया गया। सचिव दिव्य प्रकाश गिरी ने पत्र जारी कर बताया कि अधिशासी अभियंता सिविल लोक निर्माण खंड दो अमरेंद्र कांत पांडेय ने मिर्जापुर के अंतर्गत कुल पांच निर्माण कार्यों की निविदाएं गलत मंशा से ऑफलाइन आमंत्रित की गई। पांचों निविदाएं 10 लाख कीमत की हैं। इस कारण प्रत्येक निविदा में मात्र दो निविदाएं प्राप्त हुईं। प्रतिस्पर्धा के अभाव में समस्त निविदाएं एक विशेष ठेकेदार को स्वीकृत कर अनुबंध गठित किया गया। एके पांडेय का यह कार्य कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन है। शिकायत होने पर जांच कराई गई। प्रमुख अभियंता परिवाद (ख) वर्ग लोक निर्माण विभाग ने 20 जनवरी को जांच कर आख्या दिया। इसमें एके पांडेय को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। गंभीर अनियमितताओं पर अधिशासी अभियंता सिविल निर्माण खंड-दो अमरेंद्र कांत पांडेय को निलंबित किया गया है। उनको प्रमुख अभियंता विकास व विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग लखनऊ से संबद्ध किया गया। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सिविल निर्माण खंड-दो अमरेंद्र कांत पांडेय ने बताया कि जांच में शासन से उन्हें निलंबित किया है। जनार्दन यादव को निर्माण खंड दो का चार्ज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .