• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मारपीट करने पर आठ लोगों का चालान

मारपीट करने पर आठ लोगों का चालान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

शक्तिनगर। थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की सूचना पर शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आपसी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत न होने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके तहत दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से बांसी निवासी जितेंद्र कुमार, अरविंद यादव व सुनील कुमार शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से ककरी व रेहटा निवासी धर्मेंद्र शुक्ला, अंश, संजय शुक्ला, गौरव शुक्ला और अभय शुक्ला उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .