• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ईद का चाँद नजर आया, पूरे देश में कल मनाई जाएगी 

ईद का चाँद नजर आया, पूरे देश में कल मनाई जाएगी 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

ईद-उल-फितर

मिर्जापुर। रमजान के मुकद्दस महीने के बाद ईद का चाँद नजर आने के साथ ही पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल है। चाँद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और बाजारों में रौनक बढ़ गई। अब कल पूरे हिंदुस्तान में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

जनपद मिर्जापुर में ईद की नमाज को लेकर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में सुबह 7:00 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा जनपद की सभी जामा मस्जिदों में सुबह 7:15 बजे नमाज अदा की जाएगी।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं मुस्लिम समुदाय में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, लोग नए कपड़े, सेवइयां और मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हैं।

ईद का यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .