• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुराने घाघर पुल के ध्वस्तीकरण के दौरान लोहे की पाइप,सरिया, एंगल को जबरिया उठा ले जाने वालों की लगी भीड़ 

पुराने घाघर पुल के ध्वस्तीकरण के दौरान लोहे की पाइप,सरिया, एंगल को जबरिया उठा ले जाने वालों की लगी भीड़ 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

•~कई कुंतल स्क्रैप चोरी,कार्य के दौरान दुर्घटना की जतायी गई सम्भावना,प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

गुरमा-सोनभद्र।सदर विकासखंड के गुरमा-मारकुंडी स्थित जिला जेल मुख्य मार्ग मीना बाजार में बनी घाघर नदी पुल के काफी जीर्णशीर्ण होने के पश्चात जिसे पुनः नये सिरे से शासन स्तर से 4 करोड़ 32 लाख के लगभग की लागत शासन स्तर से स्वीकृति मिलने पर कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों से पुराने घाघर पुल के तोड़ने के दौरान शनिवार को घाघर नदी में लोहे की पाइप,सरिया,एंगल आदि को जबरिया उठा ले जाने वालों तथा कबाड़ बीनने वालो की भीड़ लग गई थी।जिससे मशीनों के कार्य प्रभावित हो गया था।जिसे कार्य करा रहे कर्मचारियों ने कबाड़ बीन रहे लोगों को मना भी किया इसके बावजूद भी लोग नहीं माने।बताते हैं कि कुछ लोग कर्मचारियों से सांठगांठ करके औने पौने दामो पर खरीद कर अपने घरों में सुव्यवस्थित रख रहे हैं।कई कुंतल लोहे के चोरी होने का समाचार भी प्रकाश में आ रहा है।कबाड़ बनने वालों ने सारी हदें पार करते हुए

दिनदहाड़े बकायदे टेंपो लगाकर स्क्रैप चोरी करने का बाज नहीं आ रहे हैं।किसी दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय प्रबुद्ध और कर्मचारियों ने विभागीय जेई रवि कुमार मौर्या को अवगत कराने के पश्चात गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी को अवगत करा कर सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .