• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
6 माह पानी टंकी से पेयजल नेवडिया आपूर्ति बहाल कर दी गई है

6 माह पानी टंकी से पेयजल नेवडिया आपूर्ति बहाल कर दी गई है


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

न्याय पंचायत मुजेहरा खुर्द के अकबर पट्टी, आहोपुर और गोहानी क्षेत्रों में छह महीने बाद नेवडिया पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। इन क्षेत्रों में पिछले छह माह से पीने के पानी की गंभीर किल्लत थी। हैंडपंपों का पानी दूषित होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें की थीं। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के बाद यह मामला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) के संज्ञान में आया। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ‘हर घर जल योजना’ के तहत सभी घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रावधान है, लेकिन इन क्षेत्रों में इसका पालन नहीं हो रहा था। ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायतें करने के बावजूद पहले कोईकार्रवाई नहीं हुई थी। एडीएम के हस्तक्षेप और निर्देशों के बाद आज पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है, जिससे लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को राहत मिली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .