• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लहुरियादह और भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में पांच दिन से पेयजल संकट

लहुरियादह और भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में पांच दिन से पेयजल संकट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247ड्रमंडगंज। गलरा गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए पंप को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने के कारण बीते पांच दिन से लहुरियादह और भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है।जंगल की दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांव की महिलाएं चुआड़ से पानी लाकर घरेलू काम और भोजन बना रही हैं। दोनों गांव की आबादी लगभग पांच हजार होगी। सबसे अधिक परेशानी ड्रमंडगंज घाटी के ऊपर लहुरियादह गांव के लोगों को हो रही है। गांव की आबादी 1500 है। इस गांव में भूमिगत जल का कोई श्रोत नहीं है। पानी नहीं आने से यहां के ग्रामीण झरने के पानी पर निर्भर हैं।गांव के शिवरतन यादव, मेवालाल यादव, विश्राम कोल, कृष्णा धरिकार ने बताया कि बरसात के दिनों में झरने का पानी दूषित है। इसके सेवन से संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .