News

डीएम जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
साफ-सफाई व्यवस्था के दिये निर्देश
रिज़वान सिद्दीकी
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर हर्ष चावला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान नजारत कक्ष, सीलिंग, भूलेख, बिल क्लर्क, शिकायत कक्ष, एवं सामान्य पटल का विस्तृत निरीक्षण किया। निर्देश दिये गये कि कोई भी कार्य लंबित नहीं होना चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित समय अवधि के भीतर मानकों के अनुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर यह भी निर्देश दिए कि सभी जगह साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें, किसी भी स्थान पर गंदगी नहीं पाई जानी चाहिए।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :