• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस लाईन चुर्क स्थापित कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का लिये जायजा

जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस लाईन चुर्क स्थापित कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का लिये जायजा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0 एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आरक्षी नागरिक पुलिस केपरीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन, शुचिता एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस लाईन चुर्क में स्थापित कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से जायजा लिया गया। जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा हेतु 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिनमें आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय छपका, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी सोनभद्र सम्मिलित है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .