• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चकबन्दी प्रक्रिया मे प्रचलित ग्रामों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

चकबन्दी प्रक्रिया मे प्रचलित ग्रामों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

चकबन्दी प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी ठंग से करायी जाये सम्पन्न-जिलाधिकारी

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में जनपद सोनभद्र के चकबन्दी प्रक्रिया में प्रचलित ग्रामों की समीक्षा की गयी। वर्तमान में कुल 51 ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न स्तर तरमीम, पड़ताल, मालियत, सत्यापन खतौनी, चक निर्माण आदि पर है। जिलाधिकारी द्वारा सभी ग्रामों में कार्यवाही निर्धारित मानक के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है तथा चकबन्दी प्रक्रिया मे लम्बित सबसे पुराने ग्राम-भैसवार व सुकृत की चकबन्दी को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने का भी निर्देश दिया गया है। समीक्षा में जनपद के उपसंचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व सभी चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारीगण मौजूद थे। जिलाधिकारी द्वारा विशेष निर्देश दिया गया कि सभी ग्रामों की चकबन्दी पारदर्शिता पूर्ण तरीके से नियमानुसार ग्राम की जनता के हित के अनुरूप की जाये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .