• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी ने चकबन्दी कार्यों के प्रगति की बैठक कर ली जानकारी

जिलाधिकारी ने चकबन्दी कार्यों के प्रगति की बैठक कर ली जानकारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर 19 मार्च 2025- जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी, प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी विभाग के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक प्रारूप 1 से 9 तक के आधार पर की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0/उप संचालक चकबन्दी सत्य प्रकाश सिंह व अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाधय, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान सौम्या मिश्रा, लालगंज युगांतर त्रिपाठी व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार त्रिपाठी तथा समस्त चकबन्दी अधिकारी एवं सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी द्वारा 1359 फसली की खतौनी/खसरा में उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 की धारा 132 तद्नुसार उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 77 में वर्णित सार्वजनिक प्रयोजन की भूमि पर अवैध ढंग से अंकित खातेदारों का नाम निरस्त कर उक्त भूमि को पूर्ववत् सार्वजनिक मद में अंकित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा दो दिन के अन्दर सभी ग्रामों में तुलनात्मक चार्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा चकबन्दी अधिकारियों/सहायक चकबन्दी अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। जिन अधिकारियों की कार्य प्रगति ठीक नहीं है, उनका वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करतेे हुए कहा कि लेखपालो का बस्ता चेक करते हुए देखे कि उसमें नक्शा है अथवा नही और जिस लेखपाल के बस्ते में नक्शा न हो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। चकबन्दी से सम्बन्धित लम्बित मुकदमो के बारे में जानकारी ली तथा सम्बन्धित को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चकबन्दी के वादो की चकबन्दी अधिकारी समीक्षा कर निस्तारण कराएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .