• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं 

कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

     8382048247

मीरजापुर 10 मार्च 2025- जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं दूर दराज से आने वाले जन मानस को न्याय दिलाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनता दर्शन में पहुंचे एक-एक फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। प्राप्त प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया कि जन समस्याओं के प्रति पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देते हुए त्वरित गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रयास यह किया जाए कि शिकायतकर्ता को उस समस्यां के लिए पुनः तहसील व कलेक्ट्रेट का चक्कर न लगाना पड़े। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर हेमंत मिश्रा उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .