
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र सरदार वल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
_सोनभद्र 15 दिसंबर 2025 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में लोह_ पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का 75 वां पुण्यतिथि मनाया गया !
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, एकीकृत भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सादर नमन। स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अदम्य इच्छाशक्ति, असाधारण नेतृत्व और अटल संकल्प के बल पर राष्ट्र की अखंडता को सुनिश्चित किया।
पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट किसरदार पटेल जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में 562 से अधिक रियासतों का भारत संघ में ऐतिहासिक विलय संभव हुआ, जिसने एक सशक्त एवं संगठित भारत की नींव रखी। सरदार पटेल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अमर आदर्श है, जो देश को एकता व दृढ़ता के मार्ग पर सदैव प्रेरित करता रहेगा। महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि हर साल 15 दिसंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई जाती है। 1950 में इसी दिन मुंबई में सरदार पटेल का निधन हुआ था। उनके निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया था। लेकिन उनके योगदान और भूमिका को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर लिया गया। वह आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, कामता प्रसाद यादव, राजकुमार पटेल, अजय, सरफराज खान,दशरथ यादव, शैलेंद्र कुमार, राम गुल्ली यादव, वीरेंद्र कुमार, संदीप जायसवाल, प्रदीप यादव, टीटू गुप्ता, रविंद्र पटेल आदि लोगों उपस्थित थे