• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारो के राजस्व न्यायालयो में लम्बित 

उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारो के राजस्व न्यायालयो में लम्बित 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

मामलो पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

तीन से पांच वर्ष व इससे अधिक लम्बित मामलो को प्राथमिकता पर करे निस्तारण

 

 

मीरजापुर 13 मई 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारो की बैठक कर राजस्व वादो के निस्तारण के प्रगति कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारो के राजस्व वादो के अधिक लम्बित होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने उप जिलाधिकारी सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदारो निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व वादो का निस्तारण शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाए, वादो के निस्तारण लापरवाही न बरतते हुए स्वयं में न्याय की मंशा बनाते हुए वादो की सुनवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी जनता दर्शन के पश्चात सप्ताह में कम से कम तीन दिन क्षेत्र में अवश्य जाए तथा धारा-116 का निस्तारण मौके पर मुआयना करते हुए सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धारा-116 मात्र आम जन को सिंचाई व मार्ग उपलब्ध कराने से सम्बन्धित है, मौके पर मुआयना करते हुए पारदर्शी ढंग से माह के अंत तक एक वर्ष से ऊपर व तीन वर्ष ऊपर के मुकदमो का शत प्रतिशत निस्तारण मई माह के अंत तक सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील में लेखपालो व राजस्व कानून गो की टीम बनाकर रोस्टर के अनुसार मौके पर भेजकर धारा-116, धारा-24 व धारा-36 सहित अन्य मामलो का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। समीक्षा के दौरान धारा-34 च धारा-24 के तहसील सदर व चुनार में धारा-116 के अधिक मामले लम्बित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वादो के निस्तारण समय सीमा के अन्दर सुनवाई करते हुए तेजी लाया जाए ताकि आम जन को न्याय मिल सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश ंिसंह, उप जिलाधिकार सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान सौम्या मिश्रा, लालगंज युगांतर त्रिपाठी, चुनार राजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी न्यायिक चुनार संजीव कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर शक्ति प्रताप सिंह, तहसीलदार चुनार योगेन्द्र शरण शाह सहित समस्त तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .