• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सांसद दिल्ली भारत सरकार संजय सिंह को करणी सेना द्वारा सौंपा गया मांग पत्र

सांसद दिल्ली भारत सरकार संजय सिंह को करणी सेना द्वारा सौंपा गया मांग पत्र


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

टीवी अस्पताल के पास सांसद संजय सिंह का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

 

 

मीरजापुर। सांसद दिल्ली भारत सरकार श्री संजय सिंह द्वारा आज 16 जनवरी को मिर्जापुर जनपद में स्थानीय नारघाट शाहीद उद्यान से पैदल यात्रा सिटी क्लब सिविल लाइंस तक निकाला गया । माननीय सांसद दिल्ली भारत सरकार संजय सिंह जी के स्वागत में करणी सेना द्वारा स्थानीय टीवी अस्पताल रामबाग के पास भव्य माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया । उक्त अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनके मालिक का स्वागत किया एवं उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। समस्त स्वर्ण समाज की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में उक्त मार्ग पत्र सौपा गया है।

पत्रक में करणी सेवा द्वारा यह मांग किया गया है कि

देश के अंदर सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव न हो । सन 2019 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अथक प्रयास के बाद ईडब्ल्यूएस देश में 10% लागू किया गया। जबकि सामान्य वर्ग की संख्या सारे 39% है । इस प्रकार से सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव किया गया जो ईडब्ल्यूएस लाभ 10% से बढ़कर 15% किया जाए ।और इसका सर्टिफिकेट जो 1 वर्ष के लिए बनता है उसकी अवधि 3 वर्ष की जाए और इसके साथ इसमें जो भी विसंगतियां जमीन प्लाट अन्य की शर्तें हटाई जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर नगर निकाय स्तर पर चुनाव के समय सामान्य वर्ग के लिए 15% सीट आरक्षित किया जाए सामान्य वर्ग के बच्चों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न विद्यालय में हो ना ही पढ़ने के बाद उसकी प्रतिभाओं में हो। जिससे जब प्रतिभाओं का हनन इस देश में नहीं होगा तो अच्छे लोग आगे बढ़कर के इस देश की सेवा करने का काम करेंगे । देश में स्वर्ण आयोग की स्थापना हो जिससे देश में विभिन्न जातियों द्वारा हो रहे शोषण से सवर्णों को मुक्त किया जा सके। सौंपे गए पत्रक में ई.डब्लू.एस. में विसंगतियो को दूर के मांगों को वर्ष 2019 ई.डब्लू.एस. आरक्षण लागू तिथि मान्य करने केई बात कही गई है। ईडब्ल्यूएस जिस प्रकार से अन्य राज्यों में लागू किया गया है उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में भी से लागू किया जाए।मांग पत्र सौंपने व स्वागत के दौरान उपस्थित रहने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह धवल, इंस्पेक्टर सिंह शिवम शिवम सिंह राकेश सिंह ,प्रेमेंद्र कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह ,संतोष कुमार सिंह, अखिलेश सिंह ,रंजीत सिंह ,रजत सिंह ,मनीष सिंह, अवनीश सिंह ,संदीप तिवारी, यज्ञ नारायण पांडे ,राजमणि दुबे,रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन एवं अगुवाई करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .