• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धान दराई की मशीन में गमछा फंसा, गर्दन कसने से मौत

धान दराई की मशीन में गमछा फंसा, गर्दन कसने से मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के कुसुमी गांव में रविवार को धान की कुटाई कर रहे व्यक्ति के गले का गमछा मशीन के साफ्ट में फंस गया। गला कसने से उसकी मौत हो गई। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के समुदवा गांव निवासी महानंद (50) ट्रैक्टर पर धान दराई की मशीन लगाकर गांव-गांव घूमकर धान की दराई करता था। रविवार को सुबह नौ बजे ट्रैक्टर व मशीन लेकर कुसुमी गांव में जंग बहादुर के घर धान की दराई कर चावल बना रहा था। धान भरी बोरी उठाकर मशीन में डाल रहा था। इसी दौरान महानंद के गले में लटक रहा गमछा मशीन के साफ्ट में फंस गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक साफ्ट में गमछा लिपटने से उसकी गर्दन गमछे से कस कर टूट गई। इससे महानंद की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच कर रोते बिलखते पुलिस को सूचना दी। चक गंभीरा चौकी प्रभारी हरिशंकर सिंह मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, हादसे के बाद मृतक की पत्नी सीता देवी रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। मृतक को दो पुत्र शुभम, प्रीतम व दो पुत्री अर्चना व वंदना हैं। सभी अविवाहित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .