• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आम के पेड़ से लटकता मिला पीआरडी जवान का शव

आम के पेड़ से लटकता मिला पीआरडी जवान का शव


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में शनिवार की सुबह पीआरडी जवान रघुबर प्रसाद (52) का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। वह शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद सोने गए थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।दिघुल गांव निवासी रघुबर प्रसाद युवा कल्याण विभाग के प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ से बंधी नायलान की रस्सी के सहारे उनका शव लटकता मिला

 

दिघुल गांव निवासी रघुबर प्रसाद युवा कल्याण विभाग के प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ से बंधी नायलान की रस्सी के सहारे उनका शव लटकता मिला।

 

पेड़ से लोहे की सीढी भी लगी थी। पीआरडी के ब्लॉक अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते एक जुलाई से बीजपुर थाने में ड्यूटी में रघुबर प्रसाद कार्यरत थे, लेकिन कुछ दिनों से अपने घर पर ही रहते थे।

एक सप्ताह पूर्व में ड्यूटी जाने को लेकर बात हुई थी, तब रघुबर ने खेती बाड़ी का हवाला देकर घर पर ही रहने की बात कही थी। ग्राम प्रधान जगत नारायण ने बताया कि रघुबर प्रसाद को पांच बेटी व एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .