
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, गला दबाकर हत्या का आरोप
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
कछवां। केवटान वॉर्ड में बृहस्पतिवार की देर रात विवाहिता सानिया बिंद (20) का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों के आरोप के बाद ससुराल से पति व अन्य सदस्य भाग गए हैं।देहात कोतवाली क्षेत्र के मेवली गांव निवासी प्रल्हाद ने बेटी सानिया बिंद (20) का विवाह आठ जून 2024 को कछवां थाना क्षेत्र के केवटान वॉर्ड निवासी कमला से किया था। सानिया खाना बनाकर परिजनों को खिलाने के बाद सोने चली गई। कुछ देर बाद कमरे से बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटकी थी। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुटे। सूचना पर थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मेउली प्रधान के माध्यम से मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अमर बहादुर ने घटनास्थल का मुआयना कर फारेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। मृतका को छह माह का बेटा है। मृतका के माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं। वह गांव में पान की दुकान चलाते हैं। पिता ने बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके पति और ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। रात को सूचना मिलने पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल वाले भाग गए थे। थानाध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।