• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तीन दिन से लापता वृद्ध का शव घर से चार किमी दूर कुएं में मिला, हत्या का आरोप

तीन दिन से लापता वृद्ध का शव घर से चार किमी दूर कुएं में मिला, हत्या का आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

, 8382048247

 

ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के अमदह गांव के लल्लू का शव घर से चार किमी दूर सेमरा कला गांव के सीवान स्थित कुएं में मिला। वह तीन दिन पहले गैस चूल्हा बनवाने निकले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराकर परिजनाें को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। अमदह गांव निवासी लल्लू उर्फ सिंघाड़ा (60) की किराना की दुकान है। उनका पुत्र नगीना महाराष्ट्र में काम करता है। घर पर वह बहू हीरावती व नातिन के साथ रहते थे। बेटी सोनी की शादी जिगना थाना क्षेत्र के मनकठी गांव में की है। सोनी ने बताया कि पिता आठ जनवरी को गैस चूल्हा बनवाने व सामान लेने के लिए घर से निकले थे। शाम को घर न आने और फोन बंद होने पर उसकी भाभी ने उसे सूचना दी। उनकी खोजबीन की गई कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार की सुबह घर से चार किमी दूर सेमरा कला गांव में खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने कुएं के पास मेड़ पर साइकिल और उसके हैंडल में झोला टंगा देखा। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो एक शव उतराया दिखा। ग्रामीणों ने प्रधान शिव गोविंद चौरसिया को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने कुएं से शव बाहर निकलवाया। मृतक के एक पैर का चप्पल कुएं से 50 मीटर दूर खेत में मिला जबकि दूसरे पैर का चप्पल कुएं में उतराया मिला। पिता का मोबाइल फोन व गैस चूल्हा मिला। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सोनी ने बताया कि लाेगों ने कुएं से शव निकलते समय गले में रस्सी होने की बात बताई है। पिता को रोज शराब पिलाने वाले व्यक्ति पिता के लापता होने के बाद से यहां नहीं आया है। उस पर हत्या करने का शक है। पिता रतेह चौराहा सामान लेने गए थे तो सेमरा कला के सीवान मेें कैसे पहुंच गए। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया मृतक सेमरा कला गांव में कुएं तक कैसे पहुंचा। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .