• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव कार एजेंसी संचालक पर हत्या का आरोप

मिर्जापुर रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव कार एजेंसी संचालक पर हत्या का आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल रेलवे लाइन पर सोमवार की देर रात आठ बजे भटेवरा जिउती निवासी दुर्गेश नंदन दूबे (20) का शव मिलाजीआरपी ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने कार एजेंसी संचालक पर हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, जीआरपी ट्रेन से कटकर मौत होने की बात कह रही है।

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। दुर्गेश नंदन बिनानी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह भरुहना स्थित एक कार की एजेंसी के वर्कशॉप में काम करता था।बड़े पिता गुलाब चंद दूबे ने बताया कि दुर्गेश सोमवार की सुबह 10 बजे घर से निकला था। देर रात आठ बजे जीआरपी ने शव मिलने की सूचना दी। युवक का मोबाइल उसके पास नहीं है।

युवक के मोबाइल से शाम चार से सात बजे तक कार एजेंसी के जीएम को मेसेज किया गया है। मेसेज में युवक ने जीएम और वर्कशॉप के दो कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

जीएम से बात करते समय युवक ने लिखा है कि आप लोगाें ने उसे दु:ख पहुंचाया है। उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। वह उनको माफ नहीं करेगा। जीएम ने सभी मेसेज के स्क्रीन शॉट युवक के मौसा को भेजा है।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसका मोबाइल नहीं मिला है। घटना के पहले का मेसेज है। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रात को ट्रेन संख्या 03697 से युवक के कटने की सूचना मिली।

घटनास्थल पर युवक के पास मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .