• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
युवक का फंदे से लटका शव मिला

युवक का फंदे से लटका शव मिला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में रविवार की रात घर से सौ मीटर दूर पेड़ पर नीरज गोंड (18) का शव फंदे से लटकता मिला। कुछ देर पहले ही मां ने उसे नशे की हालत में बाइक चलाने से मना करते हुए डांट लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।बलियरी गांव निवासी नीरज गोंड अपने पिता हरिशंकर के साथ 15 दिन पहले हैदराबाद गया था। वह शनिवार को ही घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे उसने शराब का सेवन किया। इसके बाद मां से बाइक की चाबी मांगी। मां ने नशे की स्थिति को देखते हुए बाइक देने से मना कर दिया और उसे डांट लगाई। इससे युवक नाराज होकर घर से चला गया। काफी देर तक नीरज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।कुछ देर बाद उसका शव करीब सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। छानबीन की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .