News

खड़े ट्रेलर से टकराकर डीसीएम चालक घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चेतगंज। चील्ह के मझगवां के पास बुधवार की देर रात खड़े ट्रेलर से टकराकर प्रयागराज के थरवही गांव निवासी डीसीएम चालक घनश्याम शर्मा (45) घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय निवासी रवि यादव और उनके साथियों ने रस्सी और रॉड की मदद से किसी तरह चालक को बाहर निकालकर पीएचसी चील्ह पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। वह जौनपुर से पानी की बोतल लादकर मिर्जापुर जा रहा था। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर मझगवां गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रेलर में वह पीछे से टक्कर मार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :