
42 पूजा पंडालों में आज से शुरू होंगे दर्शन पूजन_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
शक्ति आराधना के लिए जिले में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजकर तैयार हो गए हैं। पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में मंगलवार को कारीगर जुटे रहे। बुधवार से पूजा पंडालों में मातारानी के दर्शन पूजन होंगें। जिले में कुल 342 दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। वहीं तिथि के घटते-बढ़ते क्रम में मंगलवार को देवी मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का
रॉबर्ट्सगंज नगर में बढ़ौली चौराहा पर केदारनाथ धाम के आकार में पूजा पंडाल सजाया गया है। सिविल लाइंस रोड स्थित पूजा पंडाल, मेन मार्केट, साईं चौक, उत्तर मोहाल, गुरुद्वारा के सामने, रामसरोवर तालाब के पास समेत अन्य स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सज कर तैयार हो चुके हैं। मंगलवार की देर शाम तक सभी पंडालों में मां की मूर्ति पहुंच गई। बुधवार को विधि विधान से मूर्ति स्थापित करते हुए पूजन शुरू किया जाएगा।
दूसरी तरफ देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए सुबह से भी भक्तों की भीड़ जुटी रहींं। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर आदि देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इसी तरह से डाला बारी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। कतारबद्ध होकर भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
इसी तरह शक्तिनगर, चोपन, रेणुकूट, ओबरा, अनपरा सहित अन्य इलाकों में देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रहीं। पूजा पंडालों में भी मूर्ति स्थापना को लेकर आयोजक जुटे रहे। जिले भर में सज रहे 342 पूजा पं।डालों में बुधवार को दुर्गा मां की मूर्ति वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की जाएगी