• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
साइबर फ्रॉड के पीड़ित का ₹ 4000/- खाते में कराया गया वापस

साइबर फ्रॉड के पीड़ित का ₹ 4000/- खाते में कराया गया वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर,थाना मड़िहान साइबर क्राइम टीम द्वारा गलती से भुगतान होने से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 4000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापसआवेदक सतीश सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम राजापुर चौकिया थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः16.05.2025 को थाना मड़िहान पर गलती से भुगतान हो जाने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान की साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते में सम्पूर्ण ₹ 4000/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं साइबर क्राइम टीम थाना मड़िहान पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में जागरुक किया गया साइबर क्राइम टीम थाना मड़िहान—*

प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा, थाना मड़िहान, मीरजापुर ।

का0 कुलदीप कुमार,म0का0 सरला सिंह, थाना मड़िहान, मीरजापुर ।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .