
साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति को साइबर क्राइम पुलिस थाना ने वापस कराए 11,600 रुपये
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में, एवं प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया।
आवेदक नर सिंह पुत्र भगवानदास निवासी पटेहरा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र द्वारा *NCRP पोर्टल* पर यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो दिखाने के नाम पर डरा-धमकाकर उनसे ₹11,600 की ठगी कर ली।
साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए प्रकरण की जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में पोर्टल से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर खाताधारक से संपर्क स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ₹11,600 की संपूर्ण धनराशि आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से संतुष्ट होकर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सहित पूरी साइबर क्राइम पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
वापस कराई गई धनराशि:₹11,600/-
बरामद करने वाली टीम:
1. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।
2. का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।
3. का0 अखिलेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।
संदेश:
“जनपद सोनभद्र पुलिस नागरिकों को यह संदेश देती है कि साइबर अपराध से सावधान रहें। किसी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक, एटीएम, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत दर्ज करें या 1930 पर कॉल करें।”