• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
फर्म बनाकर GST चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

फर्म बनाकर GST चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

मीरजापुर। जनपद में कर चोरी और धोखाधड़ी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस एवं जीएसटी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जीएसटी उपायुक्त कनक तिवारी की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्म बनाकर राजस्व को चपत लगाने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान यज्ञवासिनी सिंह एवं स्वतेज सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी कंपनियां बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, काफी समय से इनकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है, जिससे इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के आर्थिक अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

👉 जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कर चोरी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .