• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मौसेरे भाई वाहन की चपेट में आए, एक की मौत

मौसेरे भाई वाहन की चपेट में आए, एक की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मंदहा गांव से मौसेरे भाई के साथ रविवार की रात सीमा से सटे मड़िहान, मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव भांजी का तिलक चढ़ाने गए विकास यादव (25) की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि मौसरा भाई श्रीकांत यादव (30) घायल हो गया। उसका ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में उपचार चल रहा है।विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चार साल पूर्व आजमगढ़ में ट्रक का चक्का खोलते समय मझले भाई की कुचलकर मौत हो गई थी। अब दूसरे भाई की भी हादसे में मौत हो गई। कार पर स्कूल वाहन लिखा होने का दावा किया जा रहा है। मंदहा गांव निवासी विकास यादव (25) की करमा थाना क्षेत्र के केकराही के पास कन्हौरा गांव में रहने वाली मौसेरी बहन की बेटी की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई में तय हुई है। रविवार को तिलक था। उसमें शामिल होने वह बाइक से मौसेरे भाई श्रीकांत यादव (30) निवासी डिबर-पनौली, थाना घोरावल के साथ जमुई गया था।विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चार साल पूर्व आजमगढ़ में ट्रक का चक्का खोलते समय मझले भाई की कुचलकर मौत हो गई थी। अब दूसरे भाई की भी हादसे में मौत हो गई। कार पर स्कूल वाहन लिखा होने का दावा किया जा रहा है। मंदहा गांव निवासी विकास यादव (25) की करमा थाना क्षेत्र के केकराही के पास कन्हौरा गांव में रहने वाली मौसेरी बहन की बेटी की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई में तय हुई है। रविवार को तिलक था। उसमें शामिल होने वह बाइक से मौसेरे भाई श्रीकांत यादव (30) निवासी डिबर-पनौली, थाना घोरावल के साथ जमुई गया था।तिलक के दौरान रात 10 बजे कुछ सामान लेने दोनों बाइक से जमुई बाजार आ रहे थे। घोरावल-मड़िहान मार्ग स्थित पुलिया के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में दोनों गिर पड़े। बाइक में आग लग गई। सूचना मिलते ही परिवार वाले पहुंचे। दोनों को मड़िहान सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से रेफर होने पर परिवार के लाेग दोनों को घोरावल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। श्रीकांत को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

तीन साल पूर्व भाई की पत्नी से कराई गई थी शादी

चार साल पूर्व मझले भाई स्वामी की आजमगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने आपसी सहमति के आधार पर तीन साल पहले उसकी पत्नी की शादी छोटे भाई विकास से करा दी थी। दोनों से एक बेटी हुई। इसकी उम्र दो साल है। अब एक बार फिर हादसे ने विवाहिता की दुनिया उजाड़ दी। दो साल के मासूम की परवरिश की लोगों को चिंता है। पूरे परिवार का दारोमदार बड़े भाई मनोहर पर आ गया है। 56 वर्षीय पिता रामविलास की स्थिति रह-रहकर बिगड़ती रहती है। मां मालती की भी स्थिति खराब हो गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पारंपरिक तरीके से पशु पालन ही आजीविका का सहारा है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .