• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
स्पीकर के लिए विवाद पांच लोगों को भेजा गया जेल एसडीएम सदर अशांति फ़ैलाने पर सख्त करवाई

स्पीकर के लिए विवाद पांच लोगों को भेजा गया जेल एसडीएम सदर अशांति फ़ैलाने पर सख्त करवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर सदर एसडीएम गुलाब चंद्र ने चील्ह थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर और जगदीशपुर में स्पीकर बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद अशांति फैलाने के आरोप में पांच लोगों को जेल भेज दिया है। चील्ह थाना प्रभारी ने बताया कि स्पीकर बजाने को लेकर हुए विवाद से क्षेत्र में अशांति फैलने और समुदाय विशेष में गलत संदेश जाने की आशंका के चलते संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में समीउल्ला (56 वर्ष), रोशन अली (23 वर्ष), शाहिद अली (21 वर्ष), जयराम निषाद (40 वर्ष) और रोहित कुमार (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .