• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परामर्श केंद्र का आयोजन

मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परामर्श केंद्र का आयोजन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा* के कुशल निर्देशन में जनपद सोनभद्र में *“मिशन शक्ति”* अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 31.08.2025 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में परिवार परामर्श केंद्र (काउंसलिंग सेंटर) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दाम्पत्य जीवन में उत्पन्न हो रहे पारिवारिक विवादों का समाधान संवाद व समझौते के माध्यम से करना रहा। परिवार परामर्श केंद्र में कुल 06 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गई, जिनमें पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव, संप्रेषण की कमी, एवं अन्य पारिवारिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा दम्पतियों को आपसी संवाद, विश्वास व समझदारी से विवाद सुलझाने की प्रेरणा दी गई। काउंसलिंग के सकारात्मक परिणामस्वरूप 04 जोड़े आपसी सुलह-समझौते के साथ राजी-खुशी घर वापस लौटे, और एक नए सिरे से अपने वैवाहिक जीवन को पुनः प्रारंभ करने हेतु सहमत हुए। शेष 02 प्रकरणों में परिस्थितियों को देखते हुए अगली काउंसलिंग के लिए तिथि नियत की गई है, ताकि गहन विचार-विमर्श के पश्चात यथोचित समाधान निकाला जा सके।

महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने बताया कि इस प्रकार के परिवार परामर्श केंद्रों का आयोजन समाज में पारिवारिक सौहार्द्र बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि *”मिशन शक्ति”* अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु पुलिस विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .