• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नई रेल लाइन बनने से विंध्यक्षेत्र की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

नई रेल लाइन बनने से विंध्यक्षेत्र की बढ़ेगी कनेक्टिविटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

लालगंज। मिर्जापुर–रीवां के बीच प्रस्तावित 171 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए सर्वे पहले ही हो चुका है। डीपीआर तैयार कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग के लिए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात किया।पत्र में रीवां और सिंगरौली क्षेत्र की जरूरतों का उल्लेख करते हुए इस रेल मार्ग को क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक बताया। सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि मिर्जापुर से रीवां तक सीधी रेल लाइन बनने से विंध्य क्षेत्र को नई रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग से रीवा और सिंगरौली के साथ ही मिर्जापुर सहित पूरे रूट से गुजरने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगाउन्होंने बताया कि बिहार से आने-जाने वाली ट्रेनों को मिर्जापुर होते हुए रीवां से जोड़ने पर प्रयागराज होकर यात्रा नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। सांसद ने यह भी बताया कि इस रेल मार्ग के बनने से विंध्याचल, मिर्जापुर, रीवां, खजुराहो और मैहर जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल पहुंच संभव होगी।

इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। रीवां सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मिर्जापुर–रीवां रेल मार्ग की मांग लंबे समय से की जा रही है। सर्वे पूरा होने के बाद अब डीपीआर तैयार करके निर्माण शुरू कराने की जरूरत है। रेल मंत्री को पत्र देकर शुरू कराने की मांग की है। इसके बारे में रेल मंत्री ने रीवां सांसद को आश्वस्त करते हुए बताया कि यह सीधी रेल लाइन है। यात्रा के लिए और रेल मार्ग के लिए बहुत अच्छी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .