• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अनपरा पुलिस की सराहनीय पहल, साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को ₹10,000/- की धनराशि वापस दिलाई गई

थाना अनपरा पुलिस की सराहनीय पहल, साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को ₹10,000/- की धनराशि वापस दिलाई गई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर सेल टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

 

थाना अनपरा की साइबर सेल टीम द्वारा आवेदक राम विनय मेहता पुत्र स्व0 तोखी मेहता, निवासी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ हुए साइबर फ्रॉड के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹10,000/- (दस हजार रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) महोदय, क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय तथा थाना अनपरा की साइबर सेल टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

 

साइबर सेल टीम का विवरण —

01. प्रभारी निरीक्षक – बृजेश सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

02. उप निरीक्षक – मानवेन्द्र सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

03. हेड कांस्टेबल – आनन्द मोहन बिन्द थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

04. महिला कांस्टेबल – गुंजन यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .