
सवारी से भरी आटो और ट्रक में टक्कर एक की मौत एक घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चोपन/ सोनभद्र -जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठानी इलाके में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक अमरजीत का वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पिछले हिस्से की जद में आने से ऑटो सवार युवक कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटता चला गयाहादसे में युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय गुलाब मनबोध, निवासी चनौली के रूप में हुई है।
वहीं दुर्घटना में घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है