News

खेतों में तार की घेराबंदी, करंट से बच्चे की मौत“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
पाण्डेय
8382048247
मड़िहान, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के अमोई गांव के पास खेत में की गई तार की घेराबंदी में आए करेंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अमरेश पुत्र सुरेश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गांव निवासी शंकर मौर्या ने खेत की घेराबंदी खुले तार की है। अमरेश बकरी चराने गया था। प्यास लगने पर नलकूप पर पानी पीने गया। तार में बिजली संचालित की जा रही थी, उसी तार में फंसकर अमरेश झुलस गया। पास में खड़ी बड़ी बहन खुशबू बचाने का प्रयास की, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां देखते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ आरएस वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पुलिस और परिजनों को दे दी गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :