• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में टीकाकरण के बाद बच्चे की मौतः     चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

मिर्जापुर में टीकाकरण के बाद बच्चे की मौतः     चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

      8382048247

 

 

ऐनम पर लापरवाही का आरोप, थाना प्रभारी ने बताया मामले की होगी । मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद एक चार माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हनुमानपुर निवासी राजू के चार माह के बेटे अनुराग को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा टीका लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने के बाद बच्चे को बुखार आने पर देने के लिए एक दवा भी दी गई थी। बुधवार रात करीब एक बजे बच्चे को दवा देने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक अनुराग की मां रिंका देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि टीकाकरण में लापरवाही के कारण बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोपी एएनएम के खिलाफ जांच की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रभारी डा. राजन सिंह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बच्चों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत टीकाकरण का इंजेक्शन लगाया गया था और यही इंजेक्शन अन्य बच्चों को भी दिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि अधिकारी सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। मृतक अनुराग की दो बहनें, 6 वर्षीय वंदना और 5 वर्षीय अंजना, अपनी मां रिंका देवी के साथ गहरे सदमे में हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .