News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र मे आगमन 16 को
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद सोनभद्र मे 16 जनवरी को शाम 03 बजे आगमन होने की सूचना मिलने ही जिला प्रशासन की तरफ से तैयारिया युद्ध स्तर पर तेज कर दी गयी है।कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ जनपद के सभी आला अधिकारी एवं सदर विधायक भूपेश मौके भी मौके पर तैयारियों का जायजा ले रहे है।मुख्यमंत्री जनपद मे हो रहे विधायक खेल महाकुम्भ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करने के साथ अन्य कार्यक्रमों मे भी शामिल होगे।सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कोलियाघाट मे सोन नदी पर बने पुल का उद्घाटन भी करेंगे।साथ ही अन्य विकास कार्यो का भी लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :