
छानबे BDO ने बीएलओ कार्य का निरीक्षण कियाः कम्पोजिट विद्यालय भटेवरा में फॉर्म वितरण की जांच की
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के छानबे क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय भटेवरा में छानबे खण्ड विकास अधिकारी (BDO) रामपाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, BDO ने एसआईआर (SIR) फॉर्म के वितरण, उन्हें एकत्र करने और ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया का जायजा लिया। यह सुनिश्चित किया गया कि कार्य नियमानुसार हो रहा है या नहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार मौर्या और उनके सहयोगी अध्यापकों द्वारा फॉर्म को ऑनलाइन करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में सभी बीएलओ को छानबे ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, ग्राम प्रधान विकास कुमार और दो सफाई कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं। फॉर्म भरने में कुछ ग्रामीण भी स्वेच्छा से मदद कर रहे हैं। बीएलओ निर्मला देवी, मंजू देवी और आशा सहित कम्पोजिट विद्यालय भटेवरा के समस्त सहायक अध्यापक भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं। भटेवरा कम्पोजिट विद्यालय के बीएलओ ने बताया कि