• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बेलन नदी पर एक, दो पहाड़ी नालों पर बनेगा चेकडैम

बेलन नदी पर एक, दो पहाड़ी नालों पर बनेगा चेकडैम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

      8382048247

 

सोनभद्र। बेलन नदी और दो पहाड़ी नालों पर तीन चेकडैम बनाए जाएंगे। लघु सिंचाई विभाग करीब 84.64 लाख रुपये से इनका निर्माण कराएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चेकडैम बनने से आकांक्षी ब्लॉक चतरा और म्योरपुर के 500 से ज्यादा किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आकांक्षी ब्लॉक चतरा के ग्राम पंचायत पिथौरी में बेलन नदी पर करीब साढ़े 27 लाख रुपये चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसान अपने खेत की सिंचाई कर सकेंगे। इसी तरह से म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली में जुड़वनिया नाला पर करीब 31 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का बनना हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत रजमिलान में 26 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। तीनों जगह चेकडैम के निर्माण पर कुल करीब 84.64 लाख रुपये की लागत आएगी। लघु सिंचाई विभाग की तरफ से निर्माण कार्याें के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब कुछ सहीं रहा तो टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। तीनों चेकडैम बनने से 500 से ज्यादा किसानों को फसलों की सिंचाई करने में काफी सुविधा होगीचार जगह एनीकट का होगा निर्माण

लघु सिंचाई विभाग की तरफ से घोरावल ब्लॉक के देवगढ़ में, कोन ब्लॉक के पीपरखाड़ गांव में, म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के तुलसीगड़ई नाला पर और चोपन ब्लॉक के पनारी ग्राम पंचायत के खैराही में कोल्डूबा नाला पर एनीकट का निर्माण कराया जाएगा। एक एनीकट के निर्माण पर करीब 8.22 लाख रुपये की लागत आएगी। पहाड़ी नालाें पर पक्की दीवार बनाई जाएगी, जो पानी के बहाव को रोकने का काम करेगी। बारिश में जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी एनीकट के ऊपर से निकल जाएगा। इसके अलावा पक्की दीवार होने से पानी जमा हो जाएगा।

वर्जन:

चतरा ब्लॉक के पिथौरी में बेलन नदी एक और म्योरपुर में पहाड़ी नालों पर दो चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा चार जगह एनीकट का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। – मंशाराम, एई, लघु सिंचाई विभाग।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .