• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ग्रेट इंडियन एकेडमी में दशहरा की धूम तथा सदन मध्य मार्स पीटी, डंबल पीटी एंव लेजियम प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेट इंडियन एकेडमी में दशहरा की धूम तथा सदन मध्य मार्स पीटी, डंबल पीटी एंव लेजियम प्रतियोगिता का आयोजन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

ब्यूरो चीफ : रिजवान सिद्दीकी

झालू। ग्रेट इंडियन एकेडमी में दशहरा तथा मार्स पीटी, डंबल पीटी एवं लेजियम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में स्वास्थ्य और तनाव को दूर रखने के सम्बंध में विचार व्यक्त किए।
दशहरा पर्व को मानते हुए कक्षा एक से कक्षा पांच तक के छात्राओं ने रामायण से संबंधित पात्रों की वेशभूषा धारण करके सबके मन को मोह लिया।
कक्षा छ से जानवी चौधरी तथा कक्षा आठ से श्वेता ने दशहरे के पावन पर्व पर एक-एक कविता प्रस्तुत की। कक्षा साथ से मानवी चौधरी ने दशहरे के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा नौ की मानवी चौधरी ने श्री राम के जीवन से संबंधित प्रश्न कक्षा दस से अक्षी चौधरी तथा दिया अग्रवाल से पूछे, जिसका उन्होंने रामायण के कुछ पदों का उच्चारण करते हुए उनका स्पष्टीकरण दिया। तत्पश्चात विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज आयुष अग्रवाल, तनु अग्रवाल ने नवरात्रि तथा दशहरे के महत्व को बताया गया।
तत्पश्चात किंडरगार्डन के बच्चों ने दशहरा के उपलक्ष पर रामायण के किरदारों की वेशभूषा धारण कर श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा को उजागर करते हुए सभी के मन को मोह लिया। वहीं दूसरी ओर चारों सदनों न्यूटन सदन, एडिशन सदन, टैसला सदन, आइंस्टीन सदन के मध्य लेजियम पीटी व मास पीटी एवम डंबल पीटी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा दस तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
डंबल पीटी प्रतियोगिता में टैस्ला सदन ने 61 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, एडिशन सदन ने 52.5 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, पर, न्यूटन सदन ने 52 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, आइंस्टीन सदन 47 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहा।
लेजियम प्रतियोगिता में एडिशन सदन ने 55 अंक प्रथम स्थान पर, आइंस्टीन सदन ने 53.5 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, टैस्ला सदन व न्यूटन सदन ने 52-52 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
मास पीटी प्रतियोगिता में टैस्ला सदन ने 58 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आइंस्टीन सदन ने 52.5 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, एडिशन सदन ने 50 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर तथा न्यूटन सदन ने 46 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहा। सदन निरीक्षण में आइंस्टीन सदन ने 40 अंक प्राप्त कर प्रथम, स्थान पर, टैस्ला सदन व एडिशन सदन ने 30-30 अंक प्राप्त कर द्वितीय व न्यूटन सदन ने 10 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा।
सभी सदनों का पूर्ण योग में टैस्ला सदन ने 201 अंक प्राप्त कर प्रथम, आइंस्टीन सदन 193 अंक प्राप्त कर द्वितीय, एडिशन सदन ने 187 अंक प्राप्त कर तृतीय एवम न्यूटन सदन ने 160 अंक प्राप्त कर चतुर्थी स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रबंधक गौरव डाबरा व उप-प्रधानाचार्या दीक्षा डाबरा ने परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के पीटीआई अर्णव चौधरी व चारों सदनों के अध्यापक व अध्यापिकाओं की देखरेख में हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .